महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रिय वेद विद्या प्रतिष्ठान मे अन्तराष्ट्रिय योग दिवस का आयोजन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान उज्जैन में प्रतिवर्षानुसार विश्वभर के लाखों लोगों को योग से जोड़ने की दिशा में दिनांक 21 जून, 2018 को चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग अभ्यास हेतु श्री अभिजीत राजपूत को प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके द्वारा योग की उपयोगिता एवं महत्व को बताया गया। योग के विविध आयामों पर उद्बोधन के साथ प्रतिष्ठान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सामान्य योग अभ्यासक्रम अनुसार योगाभ्यास किया गया। अन्त में शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही प्रतिष्ठान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योग के प्रचार-प्रसार एवं सर्व विध स्वास्थ्य लाभ हेतु संकल्प लिया गया।

Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga Yoga